क्राइम ब्रांच डीएसपी का रिश्वत मांगते ऑडियो हुआ वायरल

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच में डीएसपी के पद पर पदस्थ दिनेश सिंह चौहान का पैसे मांगने का एक ऑडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों राजधानी में लंदन स्पा सेंटर पर छापामार कार्यवाही करते हुए यहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ क्राइम ब्रांच टीम ने किया था। कार्यवाही करने वाली इस टीम को डीएसपी खुद लीड कर रहे थे। इसी कार्यवाही के बाद स्पा सेंटर के मालिक और डीएसपी चौहान के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में स्पा मालिक द्वारा कहा जा रहा है कि वह 50 हजार पहले दे चुका है, बाकी सात-आठ हजार की व्यवस्था और करवा देगा, आप इस मामले को जल्दी हल करवा दो। वहीं डीएसपी उससे बातचीत कर पैसे लाने का कहते हुए मामले को जल्दी हल करवाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक डीएसपी क्राइम ब्रांच अफसर के पैसों का लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी ने मीडिया को बताया कि एक ऑडियो वायरल होने का एक मामला संज्ञान में आया है। उसको प्रथम द्रष्टा देखा गया है, और उसमें जो क्राइम ब्रांच में पदस्थ डीएसपी का किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन का वीडियो है, उसमें बताया जा रहा है, कि लंदन स्पा सेंटर में जो कार्रवाई हुई थी, उसके संबंध में ही डीएसपी और उसका मालिक की बातचीत है, क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी ने आगे कहा कि प्रथम द्रष्टा उनके ऊपर कारवाई किए जाने के लिए शासन के लिए भेज दिया है।
