भोपाल क्राईम ब्रांच ने ब्राउन सुगर बेचते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भोपाल। थाना क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि 02 लोग मोटर सायकिल बेरसिया गर्ल्स कालेज मार्ग के पास ब्राउन शुगर बेचने की फिराक खडे है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व प्राप्त निर्देशों के आधार पर बताये स्थान बेरसिया गर्ल्स कालेज मार्ग के पास पहुचें जहां जाकर देखा की बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्ति खडे हुए है। बैरसिया कालेज मार्ग के सामने मेन रोड के पास पहुंच कर देखा तो मार्ग के एक ओऱ दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के अनुसार एक मोटरसाईकल से टिके हुए दिखे। जिन्हे मुखबिर के इशारे पर दोनो व्यक्तियो को स्टाफ व हमराह गवाहान की मदद से मय वाहन के घेराबंदी कर पकड़ा गया। सूचना से अवगत कराकर तलाशी ली गई। दोनो आरोपी के पास से प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मे सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ ब्राउन शुगर मिला आरोपीगंण ब्राउन शुगर बेचने की नियत से खड़े हुये थे। जिनके पास 40 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई। विधिक प्रावधानो का पालन करते हुये विधिवत जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों से जप्त सामग्री :- उक्त आरोपीगणों का कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर संपूर्ण वैधानिक कार्यवाही की जाकर घ्घ्घ्घ् आरोपीगणों के कब्जे से कुल 40 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तथा एक मोटरसायकिल आर.जे 17 एस.जे 231 कीमती करीबन 2 लाख 60 हजार रूपये को विधिवत जप्त किया जाकर दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । जिनके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अप.क्र. 11ध्2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
वारदात का तरीका :- राजस्थान के झालाबाड जिले से तस्कर रमेश द्वारा मूरत सिंह निवासी ग्राम संगुल थाना शमशाबाद जिला विदिशा को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की डिलेवरी हेतु सावधानी बररते हुये वैरसिया वुलवाया था । मूरत सिंह द्वारा भी अपने जान पहचान के ग्राहको को ही ब्राउन शुगर की डिलेवरी की जाती थी। नशे के शौकीन एवं आदी लोगो को पांच हजार प्रति ग्राम के भाव से ब्राउन शुगर बेची जाती थी। शहरी क्षेत्र मे लगातार कार्यवाहियो की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो को तस्करी की डिलेवरी हेतु चुना गया था। आरोपी मूरत सिंह द्वारा माल समाप्त होने पर आरोपी रमेश निवासी ग्राम लसुडिया जिला झालाबाड राजस्थान का निवासी से मादक पदार्थ की डिमांड रखता था। औऱ रमेश उसे माल डिलेवरी हेतु राजस्थान से मोटरसायकिल से वैरसिया ( जिला भोपाल ) आया करता था। दोनो के द्वारा भोपाल मे मादक पदार्थो के सेवन हेतु भोले भाले ग्रामीण व युवाओ को नशे का आदि बनाने हेतु शुरूआत कर पैठ बनाना चाहते थे। जिनको मुखविर सूचना पर क्राईम ब्रांच भोपाल के स्टाफ द्वारा रंगे हाथो पकडा गया। इस कार्यवाही से ग्रामीण क्षेत्रो मे मादक पदार्थो के नशे पर नियंत्रण लगाने मे सहायता मिलेगी ।
सभी प्रबुद्ध व जागरूक नागरिको से पुलिस प्रशासन की अपील है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे अवैध रूप से बेची जा रही मादक पदार्थो व उनके तस्करो के बारे मे स्थानीय पुलिस थाना व क्राईम ब्रांच को 0755-2443212 , 7049106300 , 9479990547 पर सूचना दी जावे ।
