क्रिसमस पार्टी में मर्चेंट नेवी के छात्रों के बीच हुई मारपीट, एक की मौत

पटना । चेन्नई में तिरूवलुर स्थित हॉस्टल के छठे तल्ले पर चल रही क्रिसमस की पार्टी में एक छात्र की मौत हो गई। दरअसल, पार्टी के दौरान छात्रों के बीच मारपीट हो गई और छात्र एक-दूसरे पर रॉड व टूटे बोतल से हमला करने लगे। मृतक मर्चेंट नेवी के छात्र था और बिहार के पटना का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि बीते 24 दिसंबर की रात इसी बीच थर्ड व फोर्थ इयर के स्टूडेंट के बीच मारपीट हो गई। छात्र एक-दूसरे पर रॉड व टूटे बोतल से हमला करने लगे। 20 साल के आदित्य का कमरा भी छठे तल्ले पर था। वह वाशरूम के लिए जा रहा था। इसी बीच वह बीच-बचाव करने लगा। पुलिस ने बताया कि बीच-बचाव के दौरान किसी ने आदित्य को टूटी बॉटल से मार दिया। बोतल उसके गर्दन पर लगी, जिससे गर्दन में खून निकलने लगा। इसके बाद उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा अरुण शर्मा ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम में भी हत्या की बात है। इस मामले में चेन्नई पुलिस ने 5 छात्रों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य सालिमपुर अहरा गली नंबर दो के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी रतन शर्मा का बड़ा बेटा था। वह चेन्नई के पुधुछतरम स्थित इंटरनेशनल मेरीटाइम अकेडमी में नॉटिकल साइंस के थर्ड इयर का छात्र था। 22 दिसंबर को ही वह पटना से चेन्नई गया था। रविवार को परिजन उसका शव विमान से लेकर आएंगे। आदित्य की मौत की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी मां सावित्री देवी, चाचा अरुण शर्मा व मौसा महेश राय शव लाने के लिए चेन्नई गए थे। उन्होंने बताया कि तीन साल में उसकी पढ़ाई में 9 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पढ़ाई की खर्च के अलावा 5 लाख मुआवजा की मांग की गई है। कॉलेज प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कॉलेज की सारी फीस का कागज लेकर आएं। कॉलेज ने 28 दिसंबर को ही फीस व मुआवजे की रकम देने की बात कही पर हम लोग बाद में चेन्नई जाएंगे।
