खुलासा: दोस्त को हथियार और 40 हजार रुपए की सुपारी देकर पति ने ही करवाई थी पत्नी की हत्‍या

अलवर. जिले के खैरथल (Khairthal) थाना इलाके के रामनगर गांव में चार दिन पूर्व घर में सो रही महिला स्वर्ण कौर की गोली मारकर हत्या (Murder) करने के मामले का पुलिस (Police) ने खुलासा (Revealed) कर दिया है. महिला की हत्या अवैध संबंध के संदेह और घरेलू कलह के चलते उसके पति ने ही सुपारी देकर करवाई थी. इसके लिए हथियार (weapons) भी आरोपी पति ने ही उपलब्ध कराया था. पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, रामनगर गांव में 21 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे गहरी नींद में सो रही 27 वर्षीय महिला स्वर्ण कौर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतका के पति सुरेंद्र सिंह ने खैरथल थाने में पत्नी की हत्या का मामला दर्ज करवाया था. पति ने रिंकू सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज करवाया था. उसने खुद और परिवार के लोगो को प्रत्यक्षदर्शी बताया था. पुलिस की जांच में पति के आरोप झूठे साबित हुए. वह पुलिस को ज्यादा समय तक गुमराह नही कर सका और उसका भेद खुल गया.

'40 हजार रुपए की सुपारी दी'

थानाप्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि महिला की गोली मार करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई. मामले की तह तक जाने में सामने आया मृतका के पति सुरेंद्र सिंह ने ही गृहक्लेश के चलते 40 हजार रुपए की सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करवाई है. इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सुरेंद्र सिंह ने अपने दोस्त गिरवास गांव निवासी मनजीत सिंह को सुपारी देकर अपनी ही पत्नी की हत्या करवाई थी. इसके लिए सुरेन्द्र ने मनजीत को 20 हजार रुपए एडवांस दिए थे. रकम के साथ ही पत्नी को मारने के लिए मनजीत को देसी कट्टा भी उपलब्ध करया. पूछताछ के बाद पुलिस ने मनजीत को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
 

Leave a Reply