खेसारी लाल की ‘लिट्टी चोखा’ वाली एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे निरहुआ, दिल्ली पुलिस से है इनका खास कनेक्शन!

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) ने हाल के सालों में समर सिंह (Samar Singh), नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh), अरविंद अकेला कल्लू (Arvid Akela Kallu) और प्रदीप पांडे चिंटू (pradeep Pandey Chintu) जैसे कई युवा प्रतिभावान चेहरों को अभिनय में मौका दिया है. आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा में कई न्यूकमर्स आने वाले हैं. बहरहाल, यहां हम अभिनेत्री श्रुति राव के बारे में बात कर रहे हैं. मालूम हो कि श्रुति राव ने सिंगर और अभिनेता खेसारीलाल यादव के साथ फिल्म 'लिट्टी चोखा' में काम किया है और अब उन्हें दूसरी फिल्म के लिए भी अप्रोच किया गया है.
'सबका बाप अंगूठा छाप' में निरहुआ संग जमेगी श्रुति की जोड़ी
खेसारी (Khesari Lal yadav) के बाद श्रुति को जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) के साथ काम करने का मौका मिला है. इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' (Sabka Baap Angutha Chhap) में नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन प्रदीप के शर्मा कर रहे हैं.
दिल्ली पुलिस के अभियान के बीच चर्चा में आई थीं श्रुति
श्रुति राव धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अपनी पहचान बना रही हैं. आपको बता दें कि ये वही श्रुति हैं जो कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आवाज बनी थीं. श्रुति ने कोरोना काल (Corona Period) में पुलिस के अभियान में तमाम लोगों को महामारी के प्रति जागरुक किया था. अभिनेत्री को उनके सराहनीय कार्य के लिए सर्टिफिकेट से भी नवाजा गया था. श्रुति सामाजाकि कार्य और अभिनय के अलावा आवाज की भी धनी हैं. उन्हें सिंगिंग का भी शौक है लिहाजा आने वाले वक्त में श्रुति एक्टिंग के साथ गाने भी गाते नजर आ सकती हैं.
श्रुति का झुकाव बड़े पर्दे की ओर देखा जा रहा, जहां वे खुद को साबित कर रही हैं. श्रुति खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि करियर के स्टार्ट में वे खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसी दिग्गज अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. इसका क्रेडिट वे प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा और अनिता शर्मा को देती हैं. अभिनेत्री कहती हैं कि निर्माता प्रदीप के शर्मा हुनरमंद कलाकारों को खूब मौका देते हैं.
