गर्मी से परेशान लोगों को मिल सकती है राहत, दो दिन हल्की बारिश की संभावना

लगातार गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को दो दिन अब राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में शुक्रवार और शनिवार बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। पिछले कईं दिनों से लोग लगातार गर्मी और तेज धूप से परेशान थे। लोग गर्मी की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी की वजह से शहर के बाजारों की रौनक भी कम हो गई। सड़कों पर भी लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं और जो दिखाई दे रहे हैं, वह भी मुंह को कपड़े से लपेटकर गुजरते हुए दिखाई दे रहे है।
लोग गर्मी की वजह से घरों से दोपहर में निकलना पसंद ही नहीं कर रहे, लेकिन अब दो दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बताया कि रविवार को धूप निकलेगी, लेकिन सोमवार से फिर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
