गायों को बूचडख़ाना ले जा रहे ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । ट्रक में भर कर बूचडख़ाना ले जा रहे गायों एवँ बछड़ों को पथरिया पुलिस एवं गौ सेवकों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा।
 ग्रामीणों की सूचना पर लौदा खपरी खार के पास बीती रात ग्रामीणों ने संदिग्ध ट्रक को देखा आसपास में 6 बाहरी व्यक्ति के गायों को ट्रक में भरते देख गांव वालों ने पथरिया पुलिस को सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी किया गया इससे पहले की ट्रक को बूचडख़ाना ले जा पाते ट्रक सहित 2 युवकों को पकड़ लिया गया, करीब 38 के आसपास संख्या में है गाय और बछड़ों की संख्या। ट्रक में रायपुर की पासिंग व आबकारी विभाग सरकारी गाड़ी होने का फर्जी बोर्ड लगा ट्रक को उपयोग कर रहे थे।
आरोपी वाहन चालक समीर खान पिता हबीब खान उम्र 34 हमीद नगर यशोधरा जिला नागपुर, गोपी यादव पिता खोर बहरा 34 वर्ष भथरी थाना जरहगांव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 

Leave a Reply