गुजरात की 170 तहसीलों में बारिश, उमरपाडा में 23 ईंच

अहमदाबाद | पिछले कई दिनों से गुजरातभर में लगातार बारिश हो रही है और बीते 24 घंटों में राज्य की 170 तहसील में भारी बारिश हुई है| जिसमें सबसे अधिक उमरपाडा में करीब 24 ईंच बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है| वहीं सूरत के मांगरोल में 18 ईंच, कपराडा और हांसोट में 14.5 ईंच, डेडियापाडा में 13 ईंच और वालिया, मांडवी, कवांट में 8 ईंच बारिश दर्ज हुई| दक्षिण गुजरात में आज सुबह 6 बजे से फिर बारिश शुरू हो गई है| सुबह से अब तक 32 तहसीलों में बारिश हुई है| नवसारी के वांसदा में दो घंटे में 6 ईंच बारिश हुई| सूरत जिले से गुजरती मिधबोडा नदी उफान मार रही है| वडोदरा में बारिश का दौर जारी है| पिछले 24 घंटों में वडोदरा में एक ईंच, करजण में 1.25 ईंच, डभोई में 6 ईंच, डेसर में 2 ईंच, वाघोडिया में 1.25 ईंच, सावली में 2 ईंच और शिनोर में 1 ईंच जितनी बारिश हुई है| बारिश का जोर कम होने से विश्वामित्री का जलस्तर घटकर 21 फूट पर पहुंच गया है| भरुच जिले में सबसे अधिक बारिश हांसोट में 14 ईंच दर्ज हुई है| पिछले 24 घंटों में अंक्लेश्वर में 5 ईंच, भरुच में 4 ईंच, आमोद में 2 ईंच, जंबूसर में 8 मिमी, नेत्रंग में 6 ईंच, वागरा में 1.5 ईंच, वालिया में 8 ईंच और झगडिया में 1 ईंच बारिश हुई| नर्मदा जिले में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश डेडियापाडा में 12 ईंच हुई| जबकि नांदोद में 5.8 ईंच, सागबारा में 5 ईंच, गरूडेश्वर में 3.4 ईंच और तिलकवाडा में 4 ईंच हुई| मध्य गुजरात के पंचमहल में रात को विराम के बाद सुबह से मध्यम बारिश हो रही है| पंचमहल जिले में सबसे अधिक बारिश जांबूघोडा में 4.76 ईंच दर्ज हुई| पिछले 24 घंटों में पंचमहल जिले के कालोल में 1.4 ईंच, गोधरा में 1.52 ईंच, घोघंबा में 2.48 ईंच, मोरवाहडफ में 3.12 ईंच, शहेरा में 1.1 ईंच और हालोल में 2.56 ईंच बारिश दर्ज हुई|
