शादी के बाद कैसे अक्षरा के लिए ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बन गए पवन सिंह?

पवन सिंह की पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो की होती है. बात चाहे फिल्मों की हो या फिर स्टेज और रियलिटी शो की पवन हमेशा से लोगों के चहेते रहे हैं. लेकिन हाल के दिनों में उनकी छवि रील लाइफ हीरो से रियल लाइफ 'विलेन' में तब्दील होती दिख रही है और इसका कारण बन रही हैं किसी जमाने में उनकी सबसे करीबी रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह.

सुपरहिट थी जोड़ी

पवन-अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में सफलता की गारंटी मानी जाती थी, लेकिन फिलहाल फिल्मों में हीरो बनने वाले पवन इस भोजपुरी अदाकारा के लिए विलेन बन गए हैं. अक्षरा ने पवन सिंह पर एक के बाद एक कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैन्स तक सकते में हैं. यूं तो पवन और अक्षरा के संबंधों में खटास पवन की दूसरी शादी के बाद से ही आई थी, लेकिन पूरा मामला अक्षरा के मीडिया में आने के बाद सामने आ रहा है.

शादी के बाद आई रिश्तों में खटास

कहा जाता है कि जब पवन सिंह की दूसरी शादी हुई तो दोनों का रिश्ता टूट गया. पवन की पहली पत्नी की मौत के बाद अक्षरा उनके करीब आई थीं और इन दोनों की जोड़ी की चर्चा रील और रियल लाइफ दोनों में होती थी. फैंस यहां तक कहते थे कि पवन और अक्षरा को शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन पवन के साथ उनकी स्टोरी अब गुजरे जमाने की हो चुकी है.

पवन के खिलाफ केस

पिछले दो दिनों में अक्षरा सिंह ने न केवल पवन सिंह और उनके करीबियों पर संगीन आरोप लगाए हैं, बल्कि माया नगरी यानि मुंबई के एक थाने में केस भी दर्ज कराया है. इसके बाद से पवन की परेशानियां बढ़ने लगी हैं. अक्षरा ने पहली बार पवन को लेकर कई गहरे राज खोले और पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए.
पवन ने साइन करा रखा था एग्रीमेंट

बकौल अक्षरा पवन उनको साथ तो रखते थे लेकिन किसी तरह का हक नहीं देना चाहते थे. शायद यही कारण था कि उन्होंने पवन से रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था. अक्षरा ने खुद भी माना है कि वो पवन के साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं लेकिन शादी के बाद अक्षरा पवन के लिए दुश्मन सरीखी हो गईं. अक्षरा के आरोपों के बाद पवन सिंह खुलकर मीडिया के सामने नहीं आए हैं लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि सारे आरोप गलत हैं और वो ऐसे आरोपों का जवाब नहीं देते. पवन की चुप्पी उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है क्योंकि माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर सकती है.
 

Leave a Reply