गुजरात के कई शहरों में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लागू

अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा समेत कई शहरों में 17 मार्च से 31 मार्च तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। राज्य सरकार के मुताबिक, वर्तमान में गुजरात में 4717 एक्टिव केस हैं और 269955 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 4425 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई। देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसका असर अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शन के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब बाकी बचे मुकाबले दर्शकों के बिना ही होंगे, यानि कि सभी खिलाड़ी खाली मैदान में खेलेंगे।
