गुजरात में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरीः मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ऐलान किया है कि गुजरात कोविड-19 कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब कुछ ही समय में मेड इन इंडिया वैक्सीन आने वाली है और टीकाकरण भी शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि गुजरात में टीकाकरण की संपूर्ण तैयारियां राज्य सरकार ने कर ली हैं। कोल्ड चेन बन गई है, सर्वेक्षण का कार्य हो गया है तथा कर्मियों को टीकाकरण की तालीम भी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार के टीकाकरण का प्लान घोषित करते ही गुजरात में भी वैक्सीनेशन का कार्य तुरंत शुरू करने को राज्य सरकार तैयार है। वैक्सीनेशन सेंटर में सैनिटाइजेशन के साथ ही सोशल डिस्टेंस मेंटेन किया जाएगा| एक समय में एक ही व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी| वैक्सीनेशन संटर में 5 लोगों की स्पेशल टीम तैनात होगी| जिसमें एक मुख्य सदस्य होगा, जबकि अन्य में एक पुलिसकर्मी, एक नर्स, एक स्वास्थ्यकर्मी और टीका लगाने वाला होगा| वैक्सीनेशन के लिए राज्य के विभिन्न जिला और तहसीलस्तर पर चुनावी प्रक्रिया की भांति स्कूल, पंचायत कचहरी, मनपा कचहरी और कम्युनिटी होल इत्यादि में व्यवस्था की जाएगी| राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है| स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 15 हजार से ज्यादा क्वोलिफाइड वैक्सिनेटर की की टीमें तैयार कर दी गई हैं, जिन्हें वैक्सीन देने की खास तालीम दी गई है|

Leave a Reply