गुजरात यूनिवर्सिटी एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच घर्षण, एक घायल

अहमदाबाद | अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी आज में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच घर्षण हुआ| जिसमें एबीवीपी का एक कार्यकर्ता घायल हो गए| गुजरात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ भी की गई| बी.कॉम में ग्रान्टेड कॉलेजों की 960 सीटें घटाने के मुद्दे पर एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया| जिसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच पहले तीखी नोंक झोंक हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई| फोरेंसिंक सायंस विभाग में प्रवेश समिति के सदस्यों और कुलपति की बैठक हो रही थी| उस वक्त एबीपीवी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और प्रवेश समिति के सदस्यों को घेर लिया| जहां एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच घर्षण शुरू होते ही कुलपति बैठक छोड़कर रवाना हो गए|
