नरोडा की सरकारी स्कूल में खेलते खेलते गिरे बच्चे की मौत

अहमदाबाद | शहर के पूर्वी क्षेत्र नरोडा की सरकारी स्कूल में खेलते खेलते गिरे एक बच्चे की मौत हो गई| घटना के बाद स्कूल में लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्कूल संचालकों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया| जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के नरोडा क्षेत्र में महानगर पालिका संचालित सरस्वती मंदिर स्कूल की कक्षा 6 में मेहुल मारवाडी नामक विद्यार्थी पढ़ाई करता था| मंगलवार को रिसेश के दौरान स्कूल के मैदान में वह खेल रहा था, तब अचानक जमीन पर गिर गया| मेहुल को जमीन पर गिरा देख स्कूल संचालक पहले उसे एक क्लीनिक पर ले गए और बाद में अस्पताल ले गए| जहां मौजूद डॉक्टर ने मेहुल को सिविल अस्पताल लेने जाने को कहा| लेकिन तब तक मेहुल की मौत हो चुकी थी| स्कूल के शिक्षक का दावा है कि मेहुल को वाल्व की बीमारी थी और यह बात उसके परिजनों ने बताई थी| स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि घटना की खबर लगते ही तुरंत एम्ब्युलैंस 108 को सूचना दे दी गई थी और उसके आने से पहले मेहुल को दो डॉक्टरों को दिखा दिया था| जबकि मेहुल की माता का कहना है कि स्कूल के शिक्षक बोल रहे हैं| मेहुल को कोई बीमारी नहीं थी| परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद एम्ब्युलैंस 108 को समय पर जानकारी नहीं दी गई|

Leave a Reply