गुजरात से साइकिल से आए भाजपा समर्थक खेमचंदभाई से मिले पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के अमरेली जिले से साइकिल से आने वाले पार्टी समर्थक से मुलाकात की। समर्थक ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए यह यात्रा की है। प्रधानमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के 40 से ज्यादा भाजपा सांसदों से भी मुलाकात की।

खेमचंदभाई ने निर्णय लिया था कि यदि भाजपा चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतती है तो वह 1000 किलोमीटर से अधिक साइकिल यात्रा करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर फतह हासिल की। खेमचंदभाई की दो हफ्ते की साइकिल यात्रा को 'असाधारण' बताते हुए मोदी ने कहा, 'उनकी विनम्रता से वह बहुत प्रभावित हुए।'
मोदी ने ट्वीट किया, 'अमरेली के गुजरात से आए असाधारण खेमचंदभाई से मुलाकात की। खेमचंदभाई ने फैसला किया था कि यदि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतती है तो वह अमरेली से दिल्ली साइकिल से सफर करेंगे। वह अपनी बात पर कायम रहे और मुझे बताया गया है कि साइकिल यात्रा से उनके कई प्रशंसक बन गए हैं।'

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भाजपा के 40 से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग के सांसदों से मुलाकात की। 7 लोक कल्याण मार्ग पर मोदी और भाजपा सांसदों की मुलाकातों की श्रृंखला में यह पहली मुलाकात हुई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति के सांसदों से मुलाकात करेंगे।
खेमचंद लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देने दिल्ली आए हैं।
खेमचंद ने कहा कि मैंने यह संकल्प लिया था कि यदि भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो मैं उन्हें बधाई देने के लिए साइकिल पर दिल्ली आऊंगा। दूरी तय करने में मुझे 17 दिन लग गए। मैंने पीएम से बात की, उन्होंने मुझसे कहा कि आप में बहुत साहस है। मैं अमित शाह से मिलूंगा।

Leave a Reply