गुडीपडवा, आंबेडकर जयंती घर पर ही मनाएं- महापौर

मुंबई। मुंबई सहित समूचे महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति विकट है। यदि आप कोरोना संक्रमण को रोकना चाहते हैं, तो एकमात्र समाधान भीड़ नहीं करना और दूसरों के संपर्क में नहीं आना है. कल गुड़ी पड़वा और परसों आंबेडकर जयंती है. इसलिए इन दोनों त्योहारों को आनंदपूर्वक घर पर ही रहकर मनाएं। यह अपील मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए की है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को घर में गुडीपडवा मनाना चाहिए। बाबासाहेब का जन्मदिन भी घर पर ही मनाना चाहिए. महापौर ने कहा कि, भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा की गई राष्ट्रीय सेवा को याद करते हुए हम घर पर भी रहेंगे और देश की सेवा करेंगे, यह एक वास्तविक शुभकामना होगी।
