गुरुग्राम में नाइजीरियाई लड़की से  बलात्कार

नई दिल्ली । दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक महिला ने नौकरी के बहाने केन्या की एक लड़की को बुलाया और फिर उसके पासपोर्ट और अन्य कागजात ले लिए। इसके बाद इसी कंपनी में काम करने वाले एक नाइजीरियाई युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने गुरुग्राम के थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। 
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की एक महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। यह लड़की भी केन्या की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि इस महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया और उसके बाद उसका वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। लड़की का आरोप है कि इस दौरान एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर को वह भागकर गुरुग्राम अपनी सहेली के पास पहुंची। यहां पर उसने गुरुग्राम के सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर फरीदाबाद पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है। फरीदाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,  506,  120 बी,  406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

होटल से युवक का शव बरामद
इधर गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल के बाथरुम में एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान हो गई है। इस शख्स का नाम जवेश है और वह गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। इस शख्स ने शुक्रवार को ही होटल में चेक इन किया था। पुलिस का कहना है कि कमरे में जाने के बाद जवेश एक बार भी बाहर नहीं आया। होटल प्रबंधन और कंपनी के लोगों की तरफ से लगातार जवेश को फोन किया गया और  उसने फोन भी नहीं उठाया। जवेश का कमरा भी अंदर से लॉक था। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो जवेश का शव बाथरुम में पड़ा हुआ था।
होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि होटल आते वक्त जवेश पूरी तरह से नॉर्मल था। उसने बीच में एक बार खाना भी मंगवाया था। इसके बाद कमरे का दरवाजा एक बार भी नहीं खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी जवेश के परिवार को दे दी गई है।

Leave a Reply