गुरु घासीदास विवि के शिक्षण विभाग का नाम शहीद दीपक भारद्वाज के नाम करने की मांग

बिलासपुर । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद एवं छात्र-छात्राओं ने हाल ही में बीजापुर नक्सली में शहीद हुए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग का नाम रखने की मांग भारत के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी थी। छात्र परिषद ने यह भी कहा था कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस में जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में 12/04/2021 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से विश्वविद्यालय कुलसचिव को इस संबंध में जवाब देने हेतु पत्र लिखा गया है जिसकी प्रतिलिपि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में छात्र परिषद को भी भेजी है। पत्र में यह लिखा गया है कि इस मांग पर उचित कार्यवाही करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं छात्र परिषद को प्रतिलिपि प्रेषित करें।
छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है और वे आशा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग के नवीन भवन का नाम राष्ट्रप्रेम और बलिदान के प्रतीक सहित दीपक भारद्वाज के नाम होगा।
यह साबित हो गया है कि विश्वविद्यालय छात्र परिषद , ब्रदरहुड पैनल छात्र छात्राएं सदैव विश्वविद्यालय की उन्नति और प्रगति की आकांक्षा करते हैं और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे दीपक भारद्वाज जी स्मृति पटल पर हमेशा रहे ऐसी कामना करते हैं आशा है विश्वविद्यालय प्रशासन मांग जल्द पूर्ण करेगा।
 

Leave a Reply