गेहूं खरीदी में किसानों को परेशानी ना हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल । भोपाल लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने गेहूं उपार्जन एवं सीहोर जिले की गेंहू उपार्जन से संबंधित खाद्य विभाग को पत्र लिखकर सात सवाल किए थे। खाद्य विभाग ने पत्र के जवाब में कहा है की पूर्व वर्षों की तुलना में 400 अतिरिक्त उपार्जन केंद्र के कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखकर योजना बनाई है किसी भी केंद्र की दूरी 15 किलोमीटर से अधिक ना हो यह सुनिश्चित किया गया है। पूर्व वर्षों में किसानों ने सहकारी समितियों द्वारा किसानों से नाजायज मांगों तथा लगभग एक तिहाई किसानों के पास एसएमएस नहीं पहुंचा था इसलिए अब यह प्रक्रिया केंद्रीकृत की है। ताकि पंजीयन उपरांत किसानो को समस्या ना हो किसान बिक्री का दिन अपनी इच्छा अनुसार तय कर सकें तथा बिक्री दिवस से 5 दिन पूर्व एसएमएस आता है तथा सभी उपार्जन केंद्रों को रेखांकित किया गया है विभाग ने अपने जवाब में यह व्यवस्था बताई।
खाद्य विभाग ने उपार्जन केंद्रों को निर्देशित किया है की दिन प्रतिदिन तुलाई कार्य पूर्ण कर लिया जावे तथा अगले दिन के लिए किसानों को इंतजार ना करना पड़े। समूचे प्रदेश में उपार्जन हेतु 400 अपात्र संस्थाओं को जरूरी शर्तों का बंधन लगा कर सीहोर जिले की 50 संस्थाएं सहित पुनः पात्र कर दिया है। सीहोर जिले में लगभग मार्च अंत तक 17000 मेट्रिक टन गेहूं तुलाई हुई है। राज्य शासन ने सभी जिलों को निर्देशित किया है गेहूं सैंपल को लेकर किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। समस्त जिलों में प्रशिक्षित कर्मचारी अधिकारी उपार्जन कार्य एवं गेंहू सैंपल की जांच सावधानी एवं गंभीरतापूर्वक करें उक्त आशय का आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है मध्य प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम बारदाना की सप्लाई एवं आपूर्ति का विशेष ध्यान रखेगा धनराशि की व्यवस्था बैंकों के माध्यम से एवं आरबीआई की फूड क्रेडिट लिमिट के माध्यम से की गई है।
