बड़े ताल पर मना भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव 

भोपाल। जल के देवता भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव/चैतीचांद के अवसर पर सिंधु सेना द्वारा बड़े ताल शीतलदास की बगिया पर 2100 दीपों को प्रज्जवलित कर भव्य महाआरती की गई और सिंधु नदी के जल का दर्शन कर शीतलदास की बगिया में मंत्रोचार के साथ प्रवाहित किया। साथ ही हवा में गुब्बारे छोड एवं जोरदार आतिशबाजी कर भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से शीतलदास की बगिया पर मनाया गया और कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी वितरण एवं भंडारे का वितरण संस्था सिंधु सेना की ओर से किया गया।  
इस अवसर पर सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि हमारी संस्था सिंधु सेना द्वारा भगवान झूलेलाल जी के जन्म उत्सव चैंती चांत के अवसर पर हरकी पौड़ी हरिद्वार जैसी महाआरती शीतल दास की बगिया की गई और साथ ही लेह लदाक से लाया हुआ सिंधु नदी का जल को स्पर्श कर शीतलदास की बगिया में मंत्रोचार के साथ प्रवाहित किया गया। एवं हवा में गुब्बारे छोड जोरदार आतिशवाजी कर भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव मनाया गया एवं पल्लो फैलाकर भगवान झूलेलाल जी से देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना कर कामना की गई और कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर मनोज राठौर, चंदर लालचंदानी, जगदीश छावानी, दर्शन कुकरेजा, अनिल ठारवानी, सुमित आहूजा, रवि जेसवानी, द्रौपती धनवानी, माया वाधवानी, रीटा बजाज, सहित समाज के सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। 

Leave a Reply