घर पर कोकोनट मिल्क से करें हेयर स्पा

रफ बालों को मजबूत और सिल्की बनाने के लिए आप नेचुरल कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ ट्रिक्स को फॉलो करके नारियल से दूध निकालकर घर पर ही हेयर स्पा कर सकते हैं।

मिक्सर जार में कसा हुआ नारियल और एक कप पानी डालें। अब नारियल को मिक्सर में बारीक पीस लें। अब एक साफ मलमल का कपड़ा बर्तन पर लगाएं। कपड़े में पिसा नारियल डालें। फिर कपड़े को कसकर बांधें और नारियल को बर्तन में निचोड़ लें।

इस तरह गाढ़ा कोकोनट मिल्क तैयार है, जिसे कोकोनट मिल्क का फर्स्ट एक्सट्रैक्ट भी कहते हैं।अब कपड़े में बचे हुए नारियल को फिर एक कप पानी के साथ मिक्सर में पीस लें। इसे फिर से कपड़े में डालकर दूसरे बर्तन में छान लें। यह पतला कोकोनट मिल्क है। इसे सेकेंड एक्सट्रैक्ट कहते हैं।

इससे भी पतला कोकोनट मिल्क तैयार करने के लिए, कपड़े में बचे हुए नारियल को फिर से एक कप पानी के साथ ग्राइंडर में ग्राइंड करें। अब इसे कपड़े में डालकर अलग बर्तन में छानें। यह थर्ड एक्सट्रैक्ट और तीसरा कोकोनट मिल्क तैयार है।

ताजे नारियल के दूध को अपने सिर और बालों के सिरों में मसाज करते हुए अप्लाई करें। इसके बाद बालों पर गर्म पानी का तौलिया लपेट लें। पांच मिनट बाद हटा दें, इसके बाद तीन से चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कंडीशनर की तरह भी कर सकते हैं। शैंपू करने के बाद इसे हाथों में लेकर बालों की मसाज करें। 2-3 मिनट छोड़कर ठंडे पानी से धो लें।

आपके बाल आपको पहले से कहीं ज्यादा सिल्की नजर आएंगे। इस हेयर स्पा का असर कम से कम एक महीने तक रहता है।

Leave a Reply