ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है फटे दूध का फेस सीरम

बदलते मौसम में त्वचा सूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में अगर सही तरीके से स्किन केयर रूटीन फॉलो किया जाए तो चेहरे पर झुर्रियां भी दिखाई दे सकती हैं। सर्दियां शुरू होने से पहले ही अगर आपको भी ड्राई स्किन की समस्या परेशान करती है तो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है फटे दूध से बना सीरम। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है फटे दूध का फेस सीरम और क्या हैं इसे चेहरे पर लगाने के फायदे।

फटे हुए दूध के पानी में कैल्शियम, मिनरल्स, प्रोटीन प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। इतना ही नहीं इस पानी में लैक्टिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा की ड्राईनेस कम करने में मदद करता है।

सीरम बनाने के लिए सामग्री कच्चा दूधएक कप आधा नींबू हल्दी – 1 चुटकी ग्लिसरिन – 1 चम्मच नमकएक चुटकी

सीरम बनाने की विधिकच्चे दूध से फेस सीरम बनाने के लिए दूध में आधा नींबू निचोड़कर 20-25 मिनट के लिए दूध को ऐसे ही फटने के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक कटोरी में फटे दूध के पानी को छानकर अलग रख लें। इस पानी में एक चुटकी नमक, 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक कांच की शीशी में इस तैयार सीरम को भरकरफ्रिज में रख लें। आप इसे 2 से 3 दिन तक उपयोग कर सकती हैं।

कैसे करें यूज कॉटन पैड को सीरम में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर हल्की मालिश करें और फेस सीरम को रातभर ऐसे ही लगा छोड़ दें।

फेस सीरम के फायदेचेहरे के काले दाग और झाइयां हल्की पड़ने लगती हैं।त्वचा को फेयर और मुलायम बनाता है।डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

इस फेस सीरम का इस्तेमाल हाथपैरों पर भी किया जा सकता है। बाथ टब में कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर नहाने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है।

 

Leave a Reply