घर बैठे लर्निंग लाइसेंस सेवा अगले सप्ताह से संभव 

इंदौर। साफ्टवेयर में बदलाव के बाद भी अभी घर बैठे लर्निंग लाइसेंस सेवा में समय लग सकता है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह बाद ये सुविधा शुरू हो सकती है।  परिवहन कार्यालयों में भीड़ न हो और लाइसेंस बनवाने वालों को सुविधा हो इसके लिए पूरे प्रदेश में घर बैठे आॅनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा 25 नवंबर से शुरू होना थी। इसके लिए स्मार्ट चिप कंपनी ने लाइसेंस साफ्टवेयर में बदलाव भी कर दिया था और दावा किया जा रहा था कि 1 दिसंबर से आवेदकों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी लाइसेंस के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय ही आना पड़ेगा। विभाग अभी इंदौर में यह सुविधा शुरू नहीं कर रहा है। 

Leave a Reply