चाइल्ड पोर्न वीडियो बनाने वाले जूनियर इंजीनियर की पत्नी गिरफ्तार

बांदा। 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण करने और उनका पोर्न वीडियो बनाकर देश-विदेश में बेचने के आरोप में जेल बंद सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रामभवन के परिवार पर भी अब सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सीबीआई ने रामभवन की पत्नी दुर्गावती को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई की गिरफ्तारी के बाद से लगातार आरोपी की पत्नी दुर्गावती गवाहों को धमका रही थी और प्रलोभन देकर शांत रहने के लिए दबाव बना रही थी। जानकारी होने के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती को बांदा जनपद के नरैनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेई बांदा के नरैनी का रहने वाला है और लंबे समय से गन्दे काम का साम्राज्य चला रहा था।  कोर्ट में सीबीआई के अधिकारियों ने जो आरोप पत्र दाखिल किया है  उससे साफ है कि जेई रामभवन की पत्नी भी पूरे काम में संलिप्त थी। सरकारी अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि आरोपी जेई रामभवन की पत्नी को सीबीआई ने इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वह पोर्न वीडियो मामले में जो गवाह है उन बच्चों को दुर्गावती धमका रही थी और डरा रही थी। पूरे मामले में जो भी लोग शामिल है वह सभी लोग सीबीआई की रडार पर हैं। 

Leave a Reply