
सिकन्द्राराऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एक चिकित्सक की हैकर द्वारा फेसबुक आईडी हैक कर ली और उनके परिचितों से रुपयों की मांग की जाने लगी। जब चिकित्सक को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
डॉ. संजय सिंह चिकित्सक के पद पर सीएचसी सिकंदराराऊ में तैनात हैं। हैकर द्वारा उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया है। हैकर द्वारा चिकित्सक के परिचितों से रुपए की मांग की जाने लगी है। चिकित्सक को जब मामले की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चिकित्सक ने फोन के माध्यम से अपने परिचितों को किसी को रुपए न देने के लिए कहा गया है। चिकित्सक ने मामले से पुलिस को भी अवगत कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।