चित्तौड़ा समाज मालवाचंल के सेवाभावी बंधुओं का बुरहानपुर में हुआ सम्मान

इन्दौर/बुरहानपुर । श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज बुरहानपुर के तत्वावधान में मां कालिका पद्मावती देवस्थान पर आयोजित शताब्दी समारोह में मालवांचल के सेवाभावी समाजबंधुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इंदौर के समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चित्तौड़ा सोशल ग्रुप इंदौर के सचिव बृजमोहन गुप्ता एवं कम्पैल चित्तौड़ा महाजन पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर को बुरहानपुर समाज की ओर से शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सोनकच्छ चित्तौड़ा महाजन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र ऐनाबाद वाले को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कम्पैल पंचायत की ओर से बुरहानपुर समाज की 4 संस्थाओं के अध्यक्षों को भी सम्मान पत्र भेंट किए गए। समारोह में श्याम मेहता कुंडीवाले, जगदीश मेहता, सतीश गुप्ता, संजय अकोतिया, दिनेश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, डॉ. गोपेश मेहता, श्रीमती रेणु मेहता, गणेश जेठा एवं श्रीमती नवलखे सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 95-96 में मंदिर के ध्वजारोहण में भी बृजमोहन गुप्ता शामिल हुए थे।
