चीन : नए साल के जश्न में दबकर मरे 35 लोग
कई लोग अजीबोगरीब चीजों के लती होते हैं। औरत बन उनके कपड़े पहनकर ये मर्द छुपाता है अपनी उम्र और खुद को जवान महसूस करता है।
बीजिंग. नए साल का जश्न चीन के सबसे बड़े शहर बीजिंग में मातम लेकर आया। नए साल के जश्न के दौरान यहां मची भगदड़ में 35 लोग दबकर मर गए और 42 अन्य जख्मी हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह हादसा शंघाई के हुआंग्पू जिले में चेन्यी स्क्वेयर पर हुआ। शंघाई प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि घटना स्थानीय समयानुसार रात 11.35 बजे हुई थी।
अभी तक भीड़ के इस दबाव और लोगों की मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में लोगों को सड़क पर बदहवास हालत में दिखाया गया है।
तस्वीरों से लगता है कि बड़ी तादाद में लोग नदी के किनारे इकट्ठे हुए थे, जिसे बंद कहा जाता है। सोशल मीडिया साइट सिना वीबो पर एक यूजर ने लिखा कि वहां इतनी बड़ी तादाद में लोग जमा थे कि आप भीड़ में दबे हुए थे, इधर उधर नहीं हिल सकते थे और केवल भीड़ के साथ ही हिलडुल सकते थे।