चैकिंग के दौरान कार से 3 लाख 16 हजार की नगदी मिली

ग्वालियर ।शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से ३ लाख १६ हजार की नगदी पकडी है। पुलिस ने कार मे सवार लोगों से नगदी के संबध में जानकारी मांगी तो वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने नगदी जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार विक्की फैक्टरी के पास पुलिस तथा एफएसटी वाहनों की चैकिंग कर रही थी।तभी पुलिस ने एक कार नंबर एमपी०७ सीडी ९३३४ को रोककर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को सीट के नीचे रखे एक बैग मे ३ लाख १६ हजार नगदी मिली। कार में सवार युवक स्वंय को ग्र्रेनाइट कपंनी का संचालक बता रहा था। पुलिस ने जब नगदी के दस्तावेज मांंगे तो कार सवार नहीं बता सका। पुलिस ने नगदी जब्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
