छात्र ने अपनी टीचर का फोटो अश्लील वेबसाइट पर डाला और बताया एस्कॉर्ट

आगरा । आगरा में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले ग्यारहवीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने अपनी शिक्षिका वर्ष का फोटो एडिट करके एक अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया। साथ ही शिक्षिका को एस्कॉर्ट बताया और उसका मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर डाल दिया। इसमें रात भर एस्कार्ट करने की फीस 1500 रुपये लिख दी। वेबसाइट पर शिक्षिका का फोटो, मोबाइल नंबर और फीस देखने के बाद सैकड़ों लोगों के शिक्षिका के पास फोन आने लगे। इसके बाद शिक्षिका डिप्रेशन में आ गई और उसे साइबर सेल की मदद लेनी पड़ी। इस करतूत के बाद साइबर सेल ने छात्र समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग छात्र और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इंग्लिश मीडियम के एक स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र ने ट्यूशन पढ़ने के लिए संपर्क किया। छात्र पूर्व में शिक्षिका के स्कूल में पढ़ा था इसलिए उन्होंने उसे ट्यूशन पढ़ाना स्वीकार कर लिया। छात्र करीब दो महीने शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ा और फिर उसने ट्यूशन छोड़ दी। छात्र ने इस दौरान शिक्षिका का मोबाइल नंबर ले लिया था। करीब दो महीने पहले उसने शिक्षिका की फेसबुक पर प्रोफाइल से उनकी कई फोटो ले लीं। इन फोटो को एडिट करके छात्र ने उसे अश्लील वेबसाइट पर उनके मोबाइल नंबर के साथ डाल दिया। छात्र ने शिक्षिका को ताजनगरी की एस्कॉर्ट बताया। शिक्षिका को रात भर एस्कॉर्ट करने के लिए उसकी फीस 1500 रुपये बताई। छात्र की करतूत का शिक्षिका को पता नहीं चला तो वह डिप्रेशन में आ गईं। उन्होंने आगरा पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की जांच के बाद नाबालिग छात्र और उसके बालिग आरोपित साथी निवासी रकाबगंज के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा बीएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
