जब संन्यास लेने जा रहे थे नीशाम

वेलिंगटन । विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम को इसकी उम्मीदें नहीं थीं। नीशाम ने कहा कि तकरीब डेढ़ साल पहले वह खराब फार्म और चोटों के कारण क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे थे। नीशाम को पिछले विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली थी और दो साल पहले 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। खराब फार्म के कारण नीशाम ने न्यूजीलैंड क्रिकेटर संघ के सीईओ हीथ मिल्स से बात करके संन्यास का भी इरादा जताया था। उन्होंने कहा,‘मैं संन्यास लेने के करीब पहुंच गया था। मैने हीथ मिल्स को फोन करके कहा कि मैं संन्यास लेना चाहता हूं। उन्होंने मुझे कहा कि अभी रुको और छोटा ब्रेक ले लो और तीन चार सप्ताह बाद लौट आना।’नीशाम ने कहा,‘उसके बाद मैंने वापसी की कोशिश की और अब टीम में हूं जो सपने जैसा लगता है।’ उन्होंने कहा,‘मैंने एक मनोवैज्ञानिक से भी सलाह ली जो काफी मददगार साबित हुई। चार या पांच सत्र में ही मुझे फर्क महसूस होने लगा। अब वह विश्व कप को लेकर उत्साहित हैं और टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने तैयारी कर रहे हैं। 

Leave a Reply