जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जितनी जल्दी हो पाकिस्तान समझ ले: विदेश मंत्रालय

जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जितनी जल्दी हो पाकिस्तान समझ ले: विदेश मंत्रालयपाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से कोशिश की जा रही है इसको अलार्मिंग सिचुएशन बताने की है. पाकिस्तान (Pakistan) नर्वस है, उनको लगता है भारत के इस कदम से वह आतंकवाद को समर्थन नहीं कर पाएंगे. जहां तक धारा 370 हटाने की बात है ये भारत का आंतरिक मामला है. हमने अपनी स्थिति दुनिया के कई देशों के साथ स्पष्ट रखी है. कई अंतरराष्ट्रीय संगठन को पूरी जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान (Pakistan) मामले को ले जाता है. उसपर हमारा मानना है कि धारा 370 को हटाना हमारा आंतरिक मामला है. ये बात संयुक्त राष्ट्र को भी बता दी गई है.
कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए एजेंसियों ने कई कदम उठाए हैं. हमारे कमीशन ने अमेरिका समेत दुनिया के सभी प्रमुख देशों से बात की है.
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट तौर से कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) को हमारे आंतरिक मामले में दखल से बाज आना चाहिए. उन्हें वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए. हमने सबको बता दिया है की आर्टिकल 370 हमारा आंतरिक मामला है.
भूटान की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी
विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं. यह उनकी दूसरी यात्रा होगी. दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण समझौते भी होंगे. पीएम मोदी भूटान की रॉयल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे. पीएम भूटान के विकास के लिए 5000 करोड़ देंगे. भारत वहां 65 बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेगा. ट्रेड सपोर्ट पैकेज के तहत 400 करोड़ की मदद की जाएगी.
