जयपुर पु‎लिस ने वाहन चोर ‎गिरोह को ‎किया खुलासा, 5 बदमाश ‎गिरफ्तार

जयपुर । जयपुर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर ‎दिया है। पु‎लिस ने पांच बदमाश को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह के कब्जे से चोरी के 30 वाहन बरामद किए है। फिलहाल पु‎लिस पकड़े गए आरो‎पियों से पूछताछ कार रही है। इसकी पु‎ष्टि करते हुए डीसीपी (नोर्थ) परिस देशमुख ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पु‎लिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। डीसीपी ने बताया ‎कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ा। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई, ‎जिसमें आरो‎पित ने वाहन चोरी की वारदात करना स्वीकार कर ‎लिया। गिरोह के पांचों बदमाशों ने शहरभर में वाहन चोरी की तीन दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी के 30 वाहन बरामद किए गए है। ‎फिलहाल पुलिस पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे और चोरी के वाहन बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply