जानिए किसने किया ऋषि कपूर का बर्थडे खराब! एक्टर ने ट्विटर पर निकाली जमकर भड़ास

नई दिल्ली: पार्टीज के बेहद शौकीन एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का अपना बर्थ ही ठीक से नहीं सेलीब्रेट हो सका, जिसके चलते अब वह ट्विटर पर भड़क रहे हैं. बीते एक साल से कैंसर के ईलाज के चलते न्यूयॉर्क में रह रहे अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी हर बात सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं. ऐसे जब उनका बर्थे स्पॉइल हुआ तो भी वह अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर उतारते नजर आ रहे हैं.
लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वह गुस्ताख जिसने ऋषि कपूर का जन्मदिन ही बेकार कर डाला. तो आपको बता दें कि ऋषि (Rishi Kapoor) की नाराजगी किसी इंसान से नहीं बल्कि उस रेस्टोरेंट से है जहां वह अपने बर्थडे पर खाना खाने पहुंचे थे.
बता दें कि अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए ऋषि (Rishi Kapoor) पत्नी नीतू (Neetu Kapoor) के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. लेकिन उस रेस्टोरेंट में शायद खाना उतना अच्छा नहीं मिला जितना वहां उसका दाम था. कुल मिलाकर ऋषि कपूर का दिमाग खराब हो गया.
फिर क्या था ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने उस रेस्टोरेंट को ओवर रेटेड बताते हुए ऋषि ने एक ट्वीट कर डाला. उन्होंने रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा, 'बर्थडे पर नीतू के साथ ‘Daniel Bouluds flagship restaurant’ रेस्टोरेंट में डिनर करने गया. लेकिन मैं बहुत निराश हुआ. ये रेस्टोरेंट हाइली ओवर रेटेड है, बहुत ज्यादा महंगा है और एरोगेंट है. मैं कभी सिफारिश नहीं करूंगा की आप यहां जाएं.'
याद दिला दें कि ऋषि (Rishi Kapoor) ने कल अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाई दी. इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटी रिद्धिमा ने काफी स्पेशल तरीके से बधाई दी है.
