जापान में भारी बारिश, 4 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा घर


टोक्यो । दक्षिण-पश्चिमी जापान में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए तथा ११ अन्य लापता हैं। इसके साथ ही चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू के फुकुओका प्रांत के कुछ हिस्सों में आज ९ घंटों में ७७४ मिमी (३०.५ इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य से २.२ गुना अधिक है। जापान के कई क्षेत्रों में भूस्खलन की भी खबरें है।

अधिकारियों के मुताबिक जापान के स्व रक्षा बलों के जवान,अग्निशमनकर्मी और सेना के ७,५०० कर्मचारी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद तथा लापता लोगों को खोजने के लिए लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो ५,००० सैनिकों तथा ५० हेलीकॉप्टरों को पीड़ित लोगों की मदद के लिए लगाया जा सकता है।
मुख्य कैबिनेच सचिव योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से आज कहा, ऐसी कई रिपोर्टें आई है जिनमें लोगों की सुरक्षा की पुष्टि नहीं की जा सकती है। हम आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निकट संपर्क में रहेंगे और लोगों को बचाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा के साथ काम करेंगे तथा क्षति का पता लगाएंगे।

Leave a Reply