जालंधर में वाहन चोर के तीन सदस्य गिरफ्तार

जालंधर |  में फिल्लौर थाने की पुलिस ने इलाके में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह में शामिल 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इकबाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र सलिंदर सिंह निवासी बिलगा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों ही आरोपित एक ही गांव के रहने वाले हैं और साथ मिलकर आसपास के इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि बीते मंगलवार जसवीर पुत्र ज्ञानचंद ने शिकायत दी थी कि फिल्लौर कचहरी के बाहर से उनकी प्लैटिना मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर ली है जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच के दौरान आरोपितों की पहचान करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है। आरोपितों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि बीते दिनों इलाके में दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सके। माना जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में दोपहिया वाहन चोरी के कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply