मोहाली में वैक्सीनेशन कैंपेन पड़ा ढीला

मोहाली |  में कोविड टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया है। लोग कोविड की दूसरी डोज लगाने में कोताही बरत रहे हैं। सेहत विभाग के मुताबिक 15 सितंबर तक मोहाली में प्रतिदिन लगभग 6,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या घटकर लगभग 2,000 प्रति दिन हो गई है। हालांकि मोहाली में कोविड पॉजिटिविटी रेट कम है।

इस समय मोहाली में 25 के करीब केस एक्टिव है। सेहत विभाग का दावा है कि पहली डोज शतप्रतिशत लोगों को देने का टारगेट पूरा हो चुका है। वहीं दूसरी डोज 52 फीसद को ही लग पाई है। सितंबर के अंत तक जिले में 50 फीसद वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को नवंबर के अंत तक 100 प्रतिशत दोनों डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद थी। हालांकि, इस महीने दूसरी डोज के लिए केवल लगभग 15,000 लोग ही आए हैं। इससे लगभग 3.5 लाख लक्षित आबादी को अभी भी कवर किया जाना बाकी है।

Leave a Reply