जूस दुकान पर निगम ने ठोका जुर्माना

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनशिकायत मिलते ही जोन के ब्राम्हणपारा वार्ड के तहत तात्यापारा में स्थित माँ भवानी जूस कार्नर में आकस्मिक निरीक्षण कर स्वच्छता को प्रत्यक्ष देखा, इस दौरान जनशिकायत सही मिली एवं दुकान में स्वच्छता का पूर्ण अभाव एवं गन्दगी पाये जाने पर जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थल पर सम्बंधित दुकान संचालक रमेश सोनी पर 2000 रुपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया।
