जेएसए क्लब और एमएमएच कॉलेज बने सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के विजेता

गाजियाबाद । जिला सॉफ्टबॉल संघ द्वारा शनिवार को आयोजित प्रथम जिलास्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर आशा शर्मा और विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों के तन और मन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल में जेएसए क्लब ने ऑल इंडिया स्पोर्ट्स क्लब अच्छेजा को हराकर खिताब जीता। जबकि, बालिका वर्ग का खिताब एमएमएच कॉलेज ने सरस्वती इंटर कॉलेज को हराकर अपने नाम किया। संस्था के चेयरमैन संजीव त्यागी, अध्यक्ष मोहित चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सचिव अरविंद बंसल, सह सचिव संजीत हूण, उर्मिला बंसल, सुबोध त्यागी और कुलदीप बंसल ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।

Leave a Reply