महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ गुजरात की 4 सीटों पर होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. साथ ही गुजरात समेत 17 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है. यहां 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 तारीख को नतीजे घोषित होंगे.
    गुजरात की 4 विधानसभा सीटों पर उप-चुनावों का ऐलान21 अक्टूबर को वोटिंग और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. साथ ही गुजरात समेत 17 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है. यहां 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 तारीख को नतीजे घोषित होंगे.

182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में 9 सीट खाली हैं, जिसमें से 4 सीटों पर उपचुनाव होंगे. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में थराद, लुणावाडा, खेरालु और अमराईवाड़ी विधानसभा सीट के विधायकों ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद सभी 4 सीटें खाली हो गई थीं. इन्हीं 4 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे. बता दें कि इन चारों सीटों पर BJP के उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

राधनपुर, बायड और मोरवा हदफ सीटें भी फिलहाल खाली हैं. राधनपुर से ठाकोर नेता अल्पेश ठाकोर के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली है, वहीं बायड सीट से अल्पेश के साथी धवलसिंह झाला ने भी इस्तीफा दिया था. इसके अलावा मोरवा हदफ सीट से कांग्रेस विधायक पर झूठा जाति प्रमाण पत्र देने का आरोप है जिसके कारण इस सीट का मामला आज भी न्यायीक प्रक्रिया में फंसा हुआ है. इन तीनों सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ.
कौन हो सकते हैं उम्मीदवार?

चार विधानसभा सीटों की बात करें तो थराद विधानसभा सीट से BJP के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी को टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है. लेकिन BJP के ही कुछ प्रदेश के नेता उनके विरोध में हैं. ऐसे में थराद से BJP के पूर्व राज्य मंत्री और वर्तमान सांसद परबत पटेल के बेटे को टिकट दिया जा सकता है.

वहीं खेरालु सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा का चुनाव जीतने वाले भरतजी ठाकोर के परिवार से यानी पूर्व मंत्री शंकरजी के परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ते आ रहे हैं और उनका वर्चस्व काफी ज्यादा है. ऐसे में फिर एक बार शंकरजी के परिवार से ही किसी को उमीदवार बनाया जा सकता है.

अमराईवाड़ी सीट पर हसमुख पटेल विधायक थे जो कि 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं और यह सीट भाजपा की सबसे सेफ सीट मानी जाती है. यहां उम्मीदवारों की लिस्ट काफी लम्बी है, लेकिन पाटीदारों के प्रभुत्व वाली इस सीट पर किसी पाटीदार को ही टिकट मिलने की संभावना है.

लुणावाडा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रतन सिंह की जीत हुई थी जो कि बाद में भाजपा में शामिल हुए और अब वह सांसद बन चुके हैं. ऐसे में रतन सिंह के गुट में से ही किसी को टिकिट दिया जा सकता है.

2017 में 4 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे…

1. अमराईवाड़ी विधानसभा

हसमुख पटेल-105694-BJP

अरविंदसिंह चौहान-55962-INC

2. थराद विधानसभा

परबतभाई पटेल-69789-BJP

राजपूत डामराजी-58056-INC

3. खेरालु विधानसभा

डाभी भरतसिंह-59847-BJP

देसाई मुकेशकुमार-38432-IND

ठाकोर रामजीभाई-38254-INC

4. लुणावाडा विधानसभा

राठोड़ रतनसिंह-55098-IND

पटेल मनोजकुमार-51898-BJP

 

Leave a Reply