जेडीए ने हटायें अतिक्रमण

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा कार्रवाई करते करतारपुरा फाटक के पास चित्रगुप्त नगर-द्वितीय पर सैटबैक व सडक़ सीमा में बन रहे फ्लेटस के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही चित्रकूट योजना में ऑक्शनशुदा दुकान में रोड सीमा में किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-05 क्षेत्राधिकार में करतारपुरा फाटक के पास स्वीकृत-अनुमोदित नक्शे के विपरित जाकर सैटबैक्स व कुछ रोड सीमा को कवर करते हुए बन रहे निर्माण की शिकायत पर नोटिय दिया जाकर अवैध निर्माण को हटाये जाने बाबत पाबन्द किये जाने के बावजूद भी आगे अवैध निर्माण जारी रहने पर जब्तियॉ की गयी। उक्त जेडीए द्वारा अनुमोदित-स्वीकृत नक्शे के विपरित किये गये अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा 04 लोखण्डा मशीनो की सहायता से ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-05 प्र्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। उन्होंने बताया कि जोन-07 के क्षेत्राधिकार चित्रकूट योजना मं ऑक्शनशुदा दुकान संख्या-24 में रोड साईट में गुमटीनुमा अवैध निर्माण किये जाने पर जोन-07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा लोखण्ड मशीन व मजदूरों की सहायता से अवैध गुमटी को ध्वस्त किया गया।
