जेडीयू का साथ देने के लिए है तैयार है कांग्रेस, वरिष्ठ नेता ने दिया बड़ा बयान

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की सियासत पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. एक तरफ जहां तेजस्वी यादव के लंबे समय तक अज्ञातवास पर रहने के बाद वो वापस लौट आए हैं. वहीं, महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अब नीतीश कुमार का गुणगान करने लगी है. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की छवि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की है और कांग्रेस की छवि भी धर्मनिरपेक्ष है. नीतीश कुमार और कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी है. 

साथ ही सदानंद सिंह ने कहा है कि अगर जेडीयू बीजेपी से नाता तोड़ती है तो कांग्रेस जरूर विचार करेगी. राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता है. साथ ही प्रियंका गांधी के इस्तीफे पर सदानंद सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी के इस्तीफे का सवाल नहीं उठता है. प्रियंका गांधी किसी बात के लिए दोषी नहीं हैं. 
साथ ही राहुल गांधी के इस्तीफे पर भी उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने वैसे कांग्रेस नेताओं को संदेश दिया है जो मठाधीश बनकर पद पर बैठे हुए हैं और पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.
 

Leave a Reply