जैश और लश्कर पंजाब में कर सकते हैं फियादीन हमला, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य के हालात अब तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। इस बीच, सरकार को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा पंजाब में फियादीन हमला कर सकते हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान के रूख को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में चौकसी बढ़ा दी है। सरकार को मिले खुफिया इनपुट के अनुसार पाकिस्तान भारत सीमा पर पकिस्तान की तरफ से सप्ताह भर पहले कुछ आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिली है। इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आतंकियों द्वारा प्रदेश में किसी तरह की अनहोनी या कोई अन्य गड़बड़ नहीं की जा सके, इसके लिए पंजाब पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पंजाब में जोनवार सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
