महाराष्‍ट्र: कई जिले बाढ़ से प्रभावित, लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू

नई दिल्‍ली/मुंबई : महाराष्ट्र के तीन जिले कोल्हापुर, सांगली, और सतारा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. तीनों जिलों के साथ ही सोलापुर और पुणे जिले में भी बाढ़ का असर देखा जा रहा है. इन पांचों जिलों से अभी तक लगभग सवा लाख लोगों को सुरक्षित जगह स्‍थानांतरित किया गया है. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुचाने में जुटे हुए हैं.

कर्नाटक सरकार जब तक अलमट्टी डैम से पानी छोड़ने का सिलसिला बंद नहीं करती, तब तक कृष्णा, वारणा और पंचगंगा नदी के जलस्तर मे कोई कमी नहीं अएगी. इस बाबत महाराष्ट्र सरकार की तरफ से भी कर्नाटक सरकार को अलमट्टी डैम के संबंध में अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिल सका है. 
पुणे-बैंगलौर हाईवे पर लगभग छह फीट पानी जमा है. उधर कोल्हापुर जिले के राधानगरी डैम के 6 दरवाजे भी कल खोल दिए गए. इसके कारण जिले के अंधरूनी इलाके में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है.
 

Leave a Reply