टायर कंपनी का डिलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

उल्हासनगर। उल्हासनगर में एक शख्स ने एमआरएफ कंपनी के टायर का डिलरशिप दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपया ले लिया मगर उसे डिलरशिप नहीं दिलाई. खुद को ठगा महसूस कर उक्त शख्स ने सेन्ट्रल पुलिस थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. मिली जानकारी के अनुसार कल्याण के खड़कपाडा में रहने वाले राजेश जगनमल दुलानी (४५) ने  सेन्ट्रल पुलिस थाना में राकेश शर्मा नाम के शख्स  खिलाफ अपनी शिकायत में कहा है कि ५ जुलाई २०१९ से आज तक उसने एमआरएफ कंपनी के टायर का डिलरशिप दिलाने के नाम पर उससे १३ लाख ४० हजार ८०० रूपये ले लिए लेकिन डिलरशिप नहीं दिलाकर उसने उसके साथ धोखाधड़ी की है. बहरहाल मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक वाघ कर रहे हैं. 

Leave a Reply