टीचर्स के लिए 14 स्कूलों में विशेष कैंप; 8 हजार 50 डोज लगाई जाएंगी, पहली और दूसरी दोनों

आज एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर के साथ डोज भी बढ़ा दी हैं। बुधवार को पूरे जिले में 44 सेंटर पर 8 हजार 50 डोज लगाई जाएगी, जबकि 14 स्कूलों में विशेष कैंप लगाकर शिक्षकों को डोज लगाई जाएगी। शिक्षकों को डोज लगवाने के लिए पहले कई बार डीईओ सीएमओं को पत्र लिख चुके थे, क्योंकि स्कूल खुलने के बाद बच्चों के बीच सबसे ज्यादा समय तक शिक्षक ही रहते हैं। स्कूली बच्चों में कोरोना का खतरा कम करने के लिए अब अध्यापकों का बड़े स्तर पर टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य विभाग के शेड्यूल के अनुसार गुरुवार को जीएच रेवाड़ी में कोविशील्ड की दूसरी डोज, एसडीएच कोसली में कोविशील्ड की दूसरी डोज, सीएचसी बावल में कोविशील्ड की पहली डोज ऑनलाइन बुकिंग के अलावा दूसरी डोज ऑनलाइन और ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से भी लगाई जाएगी। गांव झाल, सीएचसी गुरावड़ा में कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लगेगी। पीएचसी धारूहेड़ा में कोविशील्ड की पहली डोज ऑनलाइन शेड्यूल बुकिंग से और दूसरी डोज ऑन स्पॉट, जीतपुरा, मालाहेड़ा और हांसाका में पहली और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से, भाड़ावास पीएचसी में पहली बुकिंग और दूसरी डोज ऑन स्पॉट, जाटूवास में पहली और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन, फतेहपुरी में पहली और दूसरी डोज ऑनलाइन शेड्यूल बुकिंग से, डहीना में पहली केवल बुकिंग से, दूसरी ऑनलाइन बुकिंग और ऑन स्पॉट भी, जाटूसाना में पहली केवल ऑनलाइन बुकिंग, दूसरी ऑनलाइन बुकिंग और ऑन स्पॉट भी लगेगी।
बोहतवास अहीर, सब सेंटर जैनाबाद, गांव साबन, धारण माता मसानी ने पार्क, सब सेंटर बगथला, सब सेंटर बोलनी, सब सेंटर काठूवास व माजरी के दुदा में कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लगेगी। पीएचसी गुड़ियानी में कोविशील्ड की पहली डोज ऑनलाइन बुकिंग और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन, बव्वा में पहली डोज केवल ऑनलाइन शेड्यूल, दूसरी डोज ऑनलाइन बुकिंग और ऑन स्पॉट भी लगेगी। इसी तरह राजीव नगर में केवल दूसरी डोज ऑनलाइन शेड्यूल बुकिंग से लगेगी। आकेड़ा में पहली डोज शेड्यूल बुकिंग और दूसरी डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन, यूपीएचसी कुतुबपुर में कोविशील्ड की दूसरी डोज और जीएच रेवाड़ी में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
शिक्षकों के लिए यहां लगेंगे कैंप
जीएसएसएस रेवाड़ी, धारूहेड़ा, मोहनपुर, कुंड, डहीना, नाहड़, कोसली, जाटूसाना, जीएसएसएस पाल्हावास, नंगली गोधा, मूंदी, राजकीय स्कूल कसौला में पहली और दूसरी डोज लगेगी। इन जगहों पर टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके अलावा जीएसएसएस काकोड़िया में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ वाले केवल पहली डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा जीएसएसएस बावल में केवल टीचिंग स्टाफ को दोनों डोज लगेगी
