टोल प्लाजाओं का नियमित निरीक्षण कर दुरूस्त करें

जयपुर । जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने एनएचएआई के अधिकारियों को जयपुर जिले में संचालित टोल प्लाजाओं पर लगनी वाली वाहनों की लम्बी कतारों से वाहन चालकों होने वाली असुविधा, टोल कर्मियों के दुव्यर्वहार की शिकायतों पर रोक लगाने, जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नम्बर प्रदर्शित किए जाने, निर्धारित शर्तों एवं नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए इनका नियमित निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
एनएचएआई परियोजना प्रबन्धक, जयपुर को लिखे पत्रा में कहा है कि जिले में नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों एवं वाहन चालकों को टोल प्लाजाओं पर अनावश्यक रूप से घन्टों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है एवं कार्यरत कुछ स्टाफ द्वारा दुव्र्यवहार की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके साथ ही इनपर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने एनएचएआई के नियमों एवं दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यकत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यादव ने कहा है कि टोल प्लाजा पर आसानी से नजर आने वाले स्थान पर टोल संचालकों के लिए परिचालन संबंधी नीति नियमों को ग्लोसाइनबोर्ड पर प्रदर्शित कराया जाए। हर टोल प्लाजा पर टोल संचालक कम्पनी के प्रबंधक एवं विभागीय प्रभारी नाम पते एवं ईमेल आईडी अंकित कराये जावें। टोल प्लाजा पर कार्यरत समस्त स्टाफ की सूचियों प्राप्त कर एनएचएआई के रिकार्ड में रखा जावे तथा कार्यरत स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर यह सुनिश्तित किया जावे कि टोल प्लाजा पर कोई भी असामाजिक तत्व, गुण्डा, अपराधी एवं वांछित अपराधी कार्यरत नही हो।
