सपा प्रत्याशियों की जीत पर बांटी मिठाई

बस्ती । उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुये उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को तीन सीटों पर मिली सफलता पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया। गुरूवार को पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विजय विक्रम आर्य के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
विजय विक्रम आर्य ने कहा कि जलालपुर में सुभाष राय, रामपुर से आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा और बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत की जीत से सपा को ताकत मिली है। कहा कि चुनाव परिणाों से स्पष्ट है कि भाजपा से अब लोगों का मोह भंग हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा निश्चित रूप से अपने बूते जनता की ताकत पर सरकार बनायेगी।
प्रसन्नता व्यक्त करने वालो ंमें फूलचन्द्र श्रीवास्तव, रामशंकर निराला, रामचन्द्र आर्य, गोविन्द, संतराम आर्य, बालक यादव, जामवन्त यादव, सुभाष राजभर,कोईल यादव, अमर अग्रहरि, रामकृष्ण चौधरी, हरीराम यादव, फूलचन्द भारती, हरिकेश, योगेन्द्र, जितेन्द्र यादव, राहुल पाल, राजेन्द्र चौधरी, मो. कैश, देवनाथ यादव, कक्कू शुक्ल, राघव राम यादव, विजय पाल यादव, ललई यादव आदि शामिल रहे।
