ट्रक चालक से लूट के आरोपी मोटरसाइकिल सवार 6 युवक गिरफ्तार,  1 अन्य की तलाश जारी 

बिलासपुर ।  कल रात  थाना रतनपुर क्षेत्र की डायल 112 को कॉलर यशवत तिवारी की कॉल मिली जिसमें प्रार्थी यशवंत तिवारी अपने और अपने साथी के साथ मदनपुर मोड पर रतनपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 6 युवको द्वारा रास्ता रोककर ट्रक में तोडफ़ोड एव मारपीट करते हुए 12000 रू लूट लेने की शिकायत दर्ज कराया। डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अपने पेट्रोलिंग गाडी एंव स्टाफ के साथ मदनपुर पहुंचे जहां प्रार्थी यशवंत तिवारी तथा उसका बड़ा भाई बलवन तिवारी अपने-अपने द्रकों कमश : सीजी 04 एनडी 0934, व सीजी 04 एलएन 3600 पास डायल 112 के साथ खड़े मिले जिनसे पुछताछ करने पर पता चला कि 6 लडके तीन मोटर सायकलों में प्रार्थी व उसके भाई तथा 1 अन्य ट्रक ड्राईवर सीजी 13 एलए 4.493 के खलासी हंसराज को रोककर मारपीट व लूटपाट किये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 137/21, धारा 395 भादवि का थाना रतनपुर में कायम कर तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी रतनपुर ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को दी जिनके निर्देश पर तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। मोटर सायकलों के नम्बरों के आधार पर संदिग्धों की पहचान हो जिन्हे तत्काल दबिश देकर पकडा गया एंव कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल किया एंव  घटना में लूटे गये पैसो की बरामदगी भी आरोपीयों के मेमोरेण्डम के आधार पर उनसे की गई घटना में प्रयुक्त लाठी व मोटर सायकल भी जप्त की ली गई है। 01 अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है व इनके कई अन्य साथी भी आस पास थे इसकी भी सूचना दाबे बालों व अन्य ट्रक ड्राइवरो से मिली है जिसकी तस्दीक की जा रही है। आरोपीयों को  कार्यपालिक दण्डाधिकारी रतनपुर के समक्ष भेजकर प्रार्थीयो से उनकी पहचान कार्यवाही करवाई गई प्राथी व उसके भाई ने आरोपीयों को पहचान कार्यवाही में घटना घटित करने वालो के रूप में पहचान लिया आज  26 मार्च  को आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेएमएफसी कोटा के न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अति पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एंव एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में डकैती की इस गुत्थी को चंद घण्टों में सुलझा कर आरोपीयों की गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी रतनपुर हरविन्दर सिंह, सउनि हेमन्त सिंह, प्रभार कृष्णा यादव व राजेश्वर क्षत्री तथा आरक्षक रामलाल सोनवानी, राहूल जगत, दीपक मरावी, कृष्ण कुमार मार्केट, कैलाश सुर्यवंशी की भूमिका महत्वपुर्ण रही। 
 गिरफ्तार आरोपियों में रितिक पाण्डेय पिता दयानंद पाण्डेय उम्र 21 साल साकिन मदनपुर थाना रतनपुर, आकाश कौशिक सुर्यवंशी पिता स्व. रामावतार कौशिक उन 20 साल साकिन बुढा महादेव रतनपुर थाना रतनपुर,  चन्दमणी प्रेमी पिता जग्गु राम प्रेमी उर 22 साल साकिन गदनपुर थाना एतनपुर,   विश्वास उर्फ विक्की दूर्व पिता स्व. रमाकांत दूबे उम्र 32 साल साकिन मदनपुर थाना रतनपुर,  जय कुमार कौशल उर्फ चिन्टू पिता कृष्ण कुमार कोसले उम्र 22 साल निवासी मदनपुर थाना स्तनपुर, जप्त मशरूका पांचो आरोपीयो से लूट की रकम के बटवारे से आये दो-दो हजार रूपये कुल 10000 रू (दसराय एंव 3 मोटर सायकल – सीजी 12 एसी 1426 हिरो होण्डा स्पेलेण्डर प्रो।  सीजी 10 एबी 0811, हिरो होण्डा पैसन प्रो ।  एक काले रंग की बिना नम्बर की यामहा एफजेड वाहन एंव घटना में प्रयुक्त 03 लाठी।
 

Leave a Reply