डंपर का टायर फटने से मासूम बच्चे की मौत, दो घायल

उल्हासनगर। मुंबई से सटे उल्हासनगर में एक डंपर का टायर फटने से मासूम बच्चे की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए जिनमें मृतक का भाई भी है. मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप ३, शांतिनगर परिसर में रहने वाले अर्जुन शिवपूजन पाल (२४) ने मध्यवर्ती पुलिस थाना में डंपर (एमएच-०५-डीजे-२५०१) चालक धर्मराज सूर्यभान ढाकने (३७, वरप गाँव) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है. शिकायत में पाल ने कहा कि वह अपने मालिक के दो बच्चों हबीबउल्ला तथा शहाउल्ला को मोटरसाइकिल पर बिठा कर पेट्रोल भरवाने जा रहा था. शांतिनगर परिसर में डंपर का टायर अचानक फट गया और टायर का रिंग बाहर निकलकर उसे और उन दोनों बच्चों को लगने से सभी तीनों घायल हो गए. इस घटना में हबीबउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बहरहाल स्थानीय लोगों की मदद से मध्यवर्ती पुलिस ने डंपर चालक धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया है.
