थराद-सांचोर हाईवे पर ट्रक-कार के बीच भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

बनासकांठा | बनासकांठा में थराद-सांचोर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात ट्रक और कार के बीच हुई जबर्दस्त दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई| जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए| जिन्हें थराद रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रनगर के 5 लोग कार में बनासकांठा जिले के थराद से राजस्थान के सांचोर की ओर जा रहे थे| रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई| जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए| घायलों को थराद रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| थराद पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
