डकैती करने पहुंचे डकैतों की गांव वालों ने की पीट-पीटकर हत्या

छपरा । बिहार के छपरा में डकैती के इरादे से घर में घुसे 3 डकैतों को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला है। मामला बनियापुर थाना के पिठोरी नंदलाल टोला गांव की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने डकैती करने के लिए लाई एक पिकअप वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधन राम के घर में बीती रात 2 डकैत घुस गए और लूटपाट कोशिश करने लगे। तभी हल्ला करने के बाद पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए और डकैतों को पीट-पीट कर मार डाला। जानकारी के अनुसार यह डकैत भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं, जो गांव-गांव घूमकर मवेशियों की चोरी करते हैं और पिकअप वैन पर लाद कर फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में डकैत पिठोरी नंदलाल गांव आए थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply